फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद घाट की बदलेगी सूरत

Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। रसूलाबाद घाट की जल्द ही सूरत बदलेगी। रविवार को घाट पर आयोजित प्रशासन के सफाई अभियान के दौरान कमिश्नर ने वहां तमाम खामियां देखीं और नगर आयुक्त को समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। घाट पर प्रशासन के अफसरों और कर्मचारियों के साथ एनसीसी के कैडेट्स और सिविल डिफेंस के सदस्य भी जुटे।
विज्ञापन

रसूलाबाद घाट पर सुबह साढ़े छह बजे ही सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। प्रशासनिक अफसरों, कर्मचारियों, सिविल डिफेंस के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने घाट पर साफ-सफाई की। कमिश्नर बीके सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए इसमें आम आदमी की भागीदारी की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए खुद आगे आएं। बताया कि 28 अक्तूबर को संगम पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने रसूलाबाद घाट का निरीक्षण किया और नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि घाट पर दो नए हैंडपंप लगाए जाएं और पुराने हैंडपंप रीबोर कराए जाएं। साथ ही पेयजल के लिए नल की टोटी के नीचे प्लेटफार्म बनवाया जाए। उन्होंने पार्किंग पर अतिक्रमण देख निर्देश दिया कि कब्जे को हटवाकर पार्किंग स्थल को टेंडर प्रक्रिया के जरिए नीलाम किया जाए। उन्होंने चेंजिंग रूम की पोताई एवं उसकी मरम्मत कराने और लोगों की सुविधा के लिए वहां मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर को एक जगह कूड़े का अंबार दिखा। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि कूड़े के ढेर को तत्काल हटवाया जाए। इसके अलावा गंगा-यमुना में गिरने वाले नालों को एसटीपी से जोड़ने का काम समय से पूरा करने के लिए कहा। सफाई अभियान के दौरान डीआईजी भगवान स्वरूप, नगर आयुक्त आरपी सिंह, अपर नगर आयुक्त वंदना त्रिपाठी, एनसीसी के लेफ्टिनेंस कर्नल सुशील कुमार, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार, सरदार अजीत सिंह, कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें