फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू में 13 सितंबर को डाले जाएंगे वोट

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। शनिवार को चुनाव आयोग ने विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके मुताबिक 20 से 27 अगस्त तक नामांकन होंगे। 28 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम राजमणि यादव ने बताया कि कार्यक्रम घोषित होने का उन्हें एसएमएस आया है। उधर, चुनाव तिथि घोषित होते ही राजनैतिक दलों के संभावितों में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि सपा के अलावा अब तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन

बता दें कि सिराथू के विधायक रहे केशव प्रसाद मौर्य के फूलपुर सांसद बन जाने से यहां उपचुनाव होना है। शनिवार को विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई। इसके मुताबिक सिराथू विधानसभा क्षेत्र में 13 सितंबर को मतदान होगा। वहीं 20 से 27 अगस्त तक उम्मीदवारों द्वारा पर्चा दाखिल किया जा सकता है। 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 अगस्त को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। वहीं 16 सितंबर को मतगणना होगी। शनिवार को जैसे ही उपचुनाव के कार्यक्रम की जानकारी लोगों को हुई। भाजपा, कांग्रेस आदि दल के संभावित उम्मीदवारों के होश उड़ गए। बता दें कि चार दिन बाद यानि 20 अगस्त से नामांकन होने हैं। अब तक सपा को छोड़कर किसी भी राजनैतिक दल ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इससे भाजपा, कांग्रेस आदि पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों में असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। टिकट मिलने न मिलने को लेकर संभावित प्रत्याशी ठीक से प्रचार भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें