फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-प्री 2013 पर आयोग से जवाब तलब

Fri, 20 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पीसीएस-प्री 2013 का परिणाम रद करने की मांग पर हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा है। याचिका पर आठ जुलाई को सुनवाई होगी। याचिका में परीक्षा परिणाम जारी करने में अनियमितता बरतने का आरोप है। इसे लेकर विनीत कुमार पांडेय और दिनेश कांत गर्ग की ओर से दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन याचिकाओं पर न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। खंडपीठ ने दोनों याचिकाओं को एक साथ सुनवाई के लिए संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आयोग द्वारा जारी पीसीएस 2013 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में कई अनियमितताएं हैं। सम अंक वाले प्रश्नों में छात्रों को विषम अंक दिए गए हैं जो कि अनुचित है। उदाहरण के लिए यदि एक प्रश्न दो अंक के हैं तो पचास प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी को सौ अंक मिलने चाहिए मगर आयोग ने ऐसा न करके विषम अंक दिए हैं जोकि संभव नहीं है। इस प्रकार से सैकड़ों अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा से बाहर कर दिया गया। इसी प्रकार से कट ऑफ लिस्ट में अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें