फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों इंजीनियर को लखनऊ ले गई सीबीआई

Thu, 03 Oct 2013 05:37 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के दोनों जूनियर इंजीनियर को सीबीआई टीम लखनऊ ले गई। वहां उन दोनों को सीबीआई के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। रिश्वतखोरी की शिकायत करने वाले ठेकेदार ने सीबीआई को एमईएस में घपले की भी जानकारी दी है। सीबीआई ने गैरीसन इंजीनियर कार्यालय से कई फाइल भी जब्त की है जिससे गड़बड़ी सामने आ सकती है। सीबीआई की इस कार्रवाई से एमईएस से जुड़े इंजीनियरों और अफसरों में खलबली मची है। इस मामले में कई और जिम्मेदार अफसर फंस सकते हैं।
विज्ञापन

एक ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई की लखनऊ यूनिट की 11 सदस्यीय टीम डिप्टी एसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में रविवार को ही यहां आ गई थी। मंगलवार दोपहर तेलियरगंज स्थित एमईएस के गैरीसन इंजीनियर (ईस्ट) कार्यालय में ठेकेदार से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय जेई अनूप कुमार और राजेश प्रसाद को सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। तलाशी लेने पर आलमारी में भी दो लाख रुपये बरामद हुए। ठेकेदार का आरोप है कि घूस नहीं देने पर दोनों जेई लंबे समय से उसका बिल नहीं पास कर रहे थे। सीबीआई ने मंगलवार आधी रात तक कार्यालय में जांच और पूछताछ की। कई फाइल भी जांच के लिए जब्त कर ली। ठेकेदार ने सीबीआई से एमईएस में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी दी। सीबीआई टीम दोनों गिरफ्तार जेई को लेकर लखनऊ लौट गई। सीबीआई की धरपकड़ से एमईएस के इंजीनियर और दूसरे जिम्मेदार अफसर सकते में हैं। कई ठेकेदारों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्होंने कई बार एमईएस में घूसखोरी और घपले की शिकायत की मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें