फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरमाया पश्चिमी बेंच का मुद्दा

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच बनाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा इस संबंध में बयान दिए जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों में इस मुद्दे पर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार को बैठक कर यह साफ कर दिया कि वह मुख्य न्यायाधीश के विचार से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष केएन मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि बार हाईकोर्ट के विभाजन का पुरजोर विरोध करेगा। मुख्य न्यायाधीश से इस मुद्दे को पुन: स्पष्ट करने की मांग भी की गई। यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे पर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा जो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विधि मंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर अपना विरोध जताएगी। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, जीपी यादव, आरसी गर्ग, वाईडी शर्मा, संतोष कुमार मिश्र एके ओझा, राजेश खरे आदि मौजूद थे। संचालन अतुल कुमार पांडेय ने किया।
दूसरी ओर बार के महामंत्री प्रभाशंकर मिश्र ने कहा कि आम सभा की बैठक बृहस्पतिवार को भी बुलाई गई है। सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दिन में एक बजकर दस मिनट पर लाइब्रेरी हॉल में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें