फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास दो दुकानों में चोरी

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
करछना (ब्यूरो)। बदमाशों ने शुक्रवार रात करछना थाने के ठीक बगल में दो दुकानों में सेंध लगा दी। दोनों दुकान कपड़ों की हैं। एक दुकान से बदमाश नगदी और कपड़े उठा ले गए। दूसरी दुकान में वह चोरी में नाकाम रहे। इस घटना से कारोबारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

थाने के बगल में दीपचंद्र केसरवानी और शिवबाबू केसरवानी की कपड़ों की बड़ी दुकानें है। शनिवार सुबह दीपचंद्र दुकान खोलने गए तो शटर टेढ़ा और उठा दिखा। उन्होंने थाने में बताया तो पुलिसकर्मी आ गए। दुकान में रखा कैश बॉक्स खाली था। उसमें रखे पांच हजार रुपये नदारद थे। बड़ी मात्रा में कपड़े भी नदारद थे। चोर छत के कमरे का दरवाजा तोड़कर नीचे उतरे थे। फिर चोरी के बाद रंभा से शटर उठाकर भाग गए। बगल में शिवबाबू केसरवानी की भी दुकान की खिड़की तोड़ी गई थी लेकिन चोर अंदर नहीं घुस पाए थे। पुलिस ने फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती को डॉग स्कवॉयड के साथ बुलाया। चोरी के औजारों समेत दुकान में कई जगह से फिंगर प्रिंट लिए गए। थाने की नाक के नीचे दुकानों में चोरी से व्यापारियों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें