इलाहाबाद। नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए राइट च्वाइस की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अमर उजाला नई संभावनाएं लेकर आया है। अमर उजाला लक्ष्य-2013 प्रीमियम एजुकेशनल फेयर का आयोजन 30 और 31 मई को होटल कान्हा श्याम में किया जा रहा है। कैरियर से जुड़े इस आयोजन में 12वीं और स्नातक के बाद कैरियर की राह खोज रहे युवाओं को नई राह तलाशने में मदद मिलेगी।
एजुकेशनल फेयर में छात्र-छात्राओं को कैरियर को लेकर सही दिशा चुनने के साथ देश के चुनिंदा संस्थानों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। एजुकेशनल फेयर के आयोजन का उद्देश्य कैरियर की नई राह खोज रहे युवाओं को सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है। इस आयोजन में छात्रों सहित हर वर्ग को कुछ न कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। इस दौरान जाने-माने कॉरपोरेट हाउस, शिक्षाविद और कैरियर विशेषज्ञ युवाओं को सही राह दिखाने का काम करेंगे। इस दौरान युवाओं को विशेषज्ञों की ओर से पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब देने पर लकी ड्रा के माध्यम से लैपटॉप, मोबाइल फोन, घड़ियां और आईपॉड्स जैसे आकर्षक इनाम भी जीतने का अवसर मिलेगा। अमर उजाला की इस आकर्षक पहल को लेकर युवाओं में शुरू से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। इस विशेेष आयोजन को लेकर मंगलवार को 250 छात्रों ने पंजीकरण करवाया।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी, इंटेल और अमर उजाला के प्रयास से विभिन्न संस्थानों व विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों के लिए मेरठ में 24-25 (होटल सम्राट हैवंस), इलाहाबाद में 30-31 मई (होटल कान्हा श्याम) और कानपुर में आठ-नौ जून (होटल भाग्यराज पैलेस) को ‘अमर उजाला लक्ष्य 2013’ प्रीमियम एजुकेशनल फेयर का आयोजन किया जाएगा। सुप्रसिद्ध काउंसलर जितिन चावला की ओर से युवाओं को मुफ्त कैरियर काउंसलिंग दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए इंटेल की ओर से वर्चुअल क्लास रूम की व्यवस्था होगी। सभी प्रतिभागियों को बारहवीं और ग्रेजुएशन के बाद कैरियर ऑप्शन के चुनाव के लिए फ्री डायरेक्टरी दी जाएगी। इस दौरान एजुकेशनल लोन में मदद करने के लिए कई बैंकों के स्टॉल भी होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, फ्यूचर, बियानी ग्रुप, किकी, आरआर यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट, आईआईबीएम सहित कई संस्थान सहभागी हैं। अधिक जानकारी तथा रजिस्ट्रेशन के लिए 9889820920 पर संपर्क करें।