फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीडगंज में मासूम बच्चियों संग हैवानियत

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कीडगंज इलाके में एक युवक हैवानियत की हद पार कर दी। इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसने चार साल की मासूम बच्ची से बदसलूकी की। इतना ही नहीं हैवान ने ढाई साल की उसकी बहन पर भी हवस दिखाने की कोशिश की। दरिन्दे की करतूत से मासूम बच्चियां जख्मी हो गईं। बच्चियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ का रहने वाला दिनेश (बदला हुआ नाम) अपने परिवार संग कीडगंज में किराये के मकान में रहता है। उसकी चार साल और ढाई साल की दो बेटियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा है। बुधवार की शाम पांच बजे दिनेश घर में नहीं था। उसकी पत्नी पानी भरने के लिए नीचे चली गई। इसी बीच मकान मालिक का तीस वर्षीय बेटा दोनों बच्चियों को खिलाते-खिलाते छत पर ले गया। छत पर पहुंच युवक हैवान बन गया। उसने बच्चियों संग अश्लीलता शुरु कर दी। पहले चार साल की बच्ची को लहूलुहान किया फिर वह ढाई साल की बच्ची से बदसलूकी करने लगा। दोनों बच्चियां लहूलुहान होकर चीखने लगीं। मां दौड़ती हुई पहुंची तो बच्चियों की हालात देख चीख पड़ी । ढाई साल की बच्ची के शरीर पर भी नृशंसता से दांत काटने के निशान थे। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी धक्का देकर निकल भागा। शोर सुन मुहल्ले के लोग पहुंच गए। आसपास के लोग दोनों बच्चियों को लेकर कीडगंज थाने पहुंचे। एसओ विनोद यादव ने तहरीर लेकर दोनों बच्चियों को अस्पताल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छापामारी शुरु की। रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चार साल की मासूम की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें