फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर लाश बंगले के कुएं में फेंकी

Sat, 02 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी थाना क्षेत्र के जोधवल इलाके में शुक्रवार की सुबह पुराने बंगले के कुएं में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कुएं से निकलवाया। माना जा रहा है कि हत्या कर लाश को कुएं में छिपाया गया था। मरने वाले की पहचान न हो इसलिए चेहरे को बिगाड़ दिया गया था। कई दिनों तक लाश पड़ी होने की वजह से सड़ गई। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जोधवल इलाके में हनुमान मंदिर के पास पुराना बंगला है। बंगले में इन दिनों सिर्फ चौकीदार रहता है। शुक्रवार की सुबह चौकीदार आसाराम यादव ने बंगला परिसर में स्थित कुएं से बदबू महसूस की। आसपास केलोग जमा हुए तो कुएं में लाश का पता चल गया। खबर पाकर एसओ शिवकुटी बीके सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुराना कुआं करीब 40 फिट गहरा है। लाश को लोहे के कांटों में फंसाकर बाहर निकाला गया। मरने वाले की उम्र तकरीबन 35 साल की लग रही थी। उसके कपड़ों में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शिनाख्त होती। एसओ केमुताबिक, आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर सका। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिवकुटी पुलिस मान रही है कि हत्या कहीं और कर लाश को कुएं में लाकर छिपाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें