फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रियों को मिलेंगे साफ चादर और कंबल

Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेलयात्रियों को जल्द ही गंदे चादर और कंबल की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए एनसीआर में इलाहाबाद और ग्वालियर में मैकेनाइज्ड लांड्री खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 257 इलेक्ट्रिक इंजनों में सतर्कता नियंत्रण यंत्र लगाए गए हैं। साथ ही जोन के 200 किमी रेल ट्रैक पर और 35 इंजनों में गाड़ी सुरक्षा एवं चेतावनी प्रणाली के उपकरण लगा दिए गए हैं। जल्द ही सात जोड़ी ट्रेनों में परीक्षण के रूप में इनका उपयोग भी शुरू हो जाएगा। इसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद महाप्रबंधक आलोक जौहरी ने की।
विज्ञापन

कहा कि आगरा-इटावा और भिंड-इटावा नई रेल लाइन के रेलपथ निर्माण और छिवकी-लिंक जंक्शन के दोहरीकरण के कार्य मार्च तक पूरे हो जाएंगे। पांच स्टेशनों पर पैनल इंटरलॉकिंग के कार्य भी किए जाएंगे। इलाहाबाद के बाद जोन के अन्य स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने के कार्य भी जल्द शुरू होंगे। कुंभ मेले में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। समारोह में मुख्यालय के सभी अफसर और कर्मचारी, महिला कर्मचारी संगठन की सदस्य भी मौजूद रहीं।

हाईकोर्ट में फहराया तिरंगा, कलक्ट्रेट में सेनानी सम्मानित
इलाहाबाद। वरिष्ठ न्यायाधीश सुशील हरकौली ने सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। समारोह में न्यायमूर्तिगण, न्यायालय के अधिकारी, बार के सदस्य आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में डीएम राजशेखर ने ध्वजारोहण किया। साथ ही संगम सभागार में भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। संगम सभागार में सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी ने कमिश्नरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेश सरकार की योजनाओं की योजनाओं की जानकारी दी। हिंदुस्तानी एकेडमी के सचिव बृजेशचंद्र ने झंडारोहण किया। समारोह में डॉ दीपिका श्रीवास्तव, पूजा परिहार, दीपा वाजपेयी, मोहिनी वाजपेयी, जूही मिश्रा, कंचन पांडे, अंशिता त्रिपाठी ने सांगीतिक प्रस्तुति दी। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमी के कोषाध्यक्ष रविनंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें