फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला प्राधिकरण के गठन पर अड़े अखाड़े

Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ नगर। अखाड़ों ने कुंभ मेला प्राधिकरण के गठन की मांग फिर उठाई है। शनिवार को मेला प्रशासन कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत ने जब यह मुद्दा उठाया तो सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने प्राधिकरण के जल्द गठन का आश्वासन दिया। इस दौरान अखाड़ों ने भूमि समाधि के लिए अलग से जमीन की मांग भी की, जिस पर सांसद ने सरकार की तरफ से आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों एवं अन्य लोगों को प्रदेश सरकार की तरफ से अधिकाधिक सुविधाएं देने और प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह को अधिकृत किया है। बैठक में कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी और मेलाधिकारी मणि प्रसाद मिश्र भी मौजूद थे। अफसरों और सांसद ने अखाड़ों की हर मांग पर बिंदुवार समीक्षा की। निरंजनी आखाड़ा के महंत नरेंद्रगिरी ने शाही स्नान के मार्ग पर दो और चकर्ड प्लेट लगाने की मांग की और यह भी कहा कि शाही स्नान वाले दिन अखाड़ों के काफिले के पीछे पर्याप्त फोर्स लगाई जाए। साथ ही यह मांग भी उठी की अखाड़ों में पानी का छिड़काव टैंकर से नहीं, मोटे पाइप से कराया जाए। बैठक में यह मसला भी सामने आया कि कुंभ के बाद तकरीबन 10 हजार साधु-संत एक साथ वाराणसी पहुंचते हैं। ऐसे में वाराणसी के जिलाधिकारी घबरा जाते हैं और सुविधाएं देने से इनकार कर देते हैं। यह उचित नहीं है। सांसद से मांग की गई कि वाराणसी के डीएम को इसके लिए अलग से अनुदान दिया जाए। तीनों अनी अखाड़ो के पदाधिकारी महंतों ने गंगा सफाई का मुद्दा जोरशोर से उठाया और इस मसले पर सांसद के प्रयास की सराहना भी की। उन्होंने प्रमुख स्नान पर्व के मौके पर गंगा में और ज्यादा जल छोड़े जाने की मांग की। सांसद ने कहा कि गंगोत्री से लेकर नीचे की तरफ अकेले गंगा में ही तकरीबन डेढ़ सौ बांध बनाए जा रहे हैं, जिसका हम विरोध करते हैं। इसके खिलाफ 25 जनवरी को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक में मेजा के विधायक गामा पांडेय, आईजी आलोक शर्मा, एसएसपी कुंभ केपीएस राठौर सहित सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
000000000000000000000000000
नौटंकी दिखाकर किया जागरूक
महाकुंभ नगर। त्रिवेणी रोड पर आयोजित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में शनिवार को नौटंकी के माध्यम से जच्चा-बच्चा के स्वस्थ्य रहने, दहेज प्रथा, गरीबी उन्मूलन सहित तमाम विषयों पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। सूचना विभाग के कलाकारों ने मां सरस्वती नौटंकी पार्टी के बैनर तले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विकास लोक पार्टी ने गीतों के माध्यम से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का गुणगान किया।
विज्ञापन

000000000000000000000000000000
विदेशियों के लिए हर प्रांत के व्यंजन
पर्यटन विभाग ने तैयार किए दस महाराजा कॉटेज
महाकुंभ नगर। पर्यटन विभाग ने त्रिवेणी रोड पर देशी-विदेशी पर्यटकों के ठहरने के लिए अवासीय कॉटेज की एक कॉलोनी तैयार की है। इसमें दस महाराजा कॉटेज और 43 सामान्य टेंट शामिल हैं। खास यह कि यह कॉलोनी हर तरह की सुविधा से संपन्न है। उत्तर, दक्षिणी और मध्य भारतीय व्यंजनों के साथ चाइनीज डिश भी वहीं मिल जाएगी।
विदेशियों पर्यटकों को भी भारतीय व्यंजन काफी पसंद आ रहे हैं। कॉलोनी में बने एक विशाल रेस्टोरेंट में दिनभर विदेशियों का हुजूम लगा रहता है। भोजन पकाने के लिए प्रतिष्ठित होटलों के चुनिंदा कुक और परोसने के लिए चुनिंदा वेटरों को बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंधक डीपी सिंह ने बताया कि महाराजा कॉटेज का किराया 12 हजार रुपए और स्विस कॉटेज का किराया छह रुपए निर्धारित किया गया है। टैक्स निर्धारित किराये से अलग लिया जा रहा है। इस पैकेज में दो व्यक्तियों की बेडटी, ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर भी शामलि है। अतिरिक्त बेड लेने पर 15 फीसदी अतिरिक्त चार्ज भी लिया जाएगा। उन्होंने बताय कि सिंगापुर से 20 विदेशी यहां आठ दिनों से ठहरे हुए हैं जबकि कुछ दिनों पहले बीबीसी का एक दल भी यहां ठहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें