फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को लूटने वाला गिरोह फंदे में, आभूषण बरामद

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कीडगंज पुलिस ने यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए टवेरा सवार छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के सोने-चांदी के जेवर, अटैचियां व अन्य सामान मिला है। बदमाशों ने दर्जनों यात्रियों को लूटने की बात कबूल की है। लूट का माल खरीदने वाला एक आभूषण व्यवसायी भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एसओ कीडगंज विनोद यादव को सूचना मिली कि यात्रियों को लूटने वाला एक गिरोह बैरहना इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने छापामारी कर टवेरा में सवार छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में दिलशाद उर्फ गट्टू निवासी अमरेहा घूरपुर, रिजवान निवासी चाका नैनी, बबलू निवासी अमरेहा, मो. शरीफ निवासी करमा बाजार, मो. कासिम निवासी अमरेहा, टवेरा मालिक अमित पटेल निवासी गोसांवा घूरपुर हैं। बदमाशों से पूछताछ केबाद पुलिस ने जसरा बाजार केआभूषण व्यवसायी लखन लाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह केपास से सात हजार रुपये, दो सोने की चेन, अंगूठी, लाकेट, चांदी की पायल, पैर की कड़ी, पांच अंगूठी, तीन अटैचियां चाबी का गुच्छा आदि मिला है। एसओ विनोद यादव केमुताबिक, टवेरा पर यात्रियों को बैठाने केबाद यह बदमाश सुनसान इलाके में लूटमार करते थे। गिरोह ने अब तक दर्जनों वारदात की है। टवेरा मालिक लूट में हिस्से केअलावा तीन हजार रुपये लेता था। बदमाश रेलवे स्टेशन, बस अड्डे से यात्री बैठाते थे। पकड़ा गया व्यवसायी कई साल से लूट का माल खरीद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें