फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब कुछ जमा देने पर आतुर है सर्दी

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कुफरी और कश्मीर की तरह पानी जम जाए, लोग घरों में दुबक जाएं और सड़कों पर कोई नजर न आए, इस बार की सर्दी ने इसके सिवा कुछ भी बाकी नहीं छोड़ा है। पिछले 11 साल में जनवरी में इतनी सर्दी मौसम विभाग ने कभी रिकॉर्ड नहीं की। संगमनगरी में तापमान का जो रिकॉर्ड मौजूद है, उसके मुताबिक एक बार पारा एक डिग्री तक पहुंचा था। सोमवार को तापमान इसके करीब पहुंच गया। सोमवार सुबह का तापमान 1.3 डिग्री रहा। हाल यह रहा कि सुबह घर से निकलने वालों के हाथ पैरों की उंगलियां जमती सी लगीं। दोपहर 12 बजे तक भी यह आलम रहा कि दोपहिया सवारों को हवाएं तीर जैसी चुभती रहीं। बिना दस्ताने के दोपहिया चलाने वालों को ऐसा महसूस हुआ मानो पंजे शरीर का हिस्सा ही नहीं हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप निकली तो चार बजे के आसपास कुछ देर को पारा 12 तक पहुंचा, उसके बाद तेजी से पलटकर शाम सात बजे तक छह डिग्री पर आ गया। रात नौ बजते बजते फिर सुबह वाला हाल हो गया। पारा चार डिग्री पर आकर टिक गया। जानलेवा सर्दी के कारण सोमवार को पेट दर्द, सिर दर्द, सीने में तकलीफ, बुखार की दवा लेने वालों की भीड़ लगी रही। हड्डी के अंदर घुस जाने वाली ठंड ने सोमवार को कई जानें ले लीं।
बच्चों को न निकलने दें घर से बाहर
सर्दी का डरावना रूप देख चिकित्सकों की हिदायत है कि बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। खासतौर पर सुबह और रात में। बच्चे कितनी भी जिद करें, कोशिश करें कि सुबह नौ बजे तक और रात आठ बजे के बाद वह बंद कमरे में ही रहें। बच्चों के शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता कम होती है। सर्दी का अटैक हुआ तो संभालना मुश्किल होगा। बच्चों के साथ बजुर्गों पर भी अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

गर्म पानी से नहाएं, कुनकुना पीएं
मौसम को देख चिकित्सकों की हिदायत है कि ठंडे पानी से कतई स्नान न करें। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और फिजिशियन डॉ.सीके रस्तोगी की सलाह है कि स्नान के लिए पानी गर्म करें और नहाने के बाद कपड़े पहनने के बाद ही बाथरूम से बाहर आएं। पीने के लिए भी सादा पानी इस्तेमाल न करें। पानी कुनकुना करके पीएं और भोजन भी गर्म करके खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें