फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी बना शहर, 48 घंटे विशेष चौकसी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मोहर्रम की नौंवीं और दसवीं के मद्देनजर पुराने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। संवेदनशील और मिली-जुली आबादी वाले इलाकों में शनिवार की पूरी रात गश्त का निर्देश हुआ है। जगह-जगह पुलिस, पीएसी और आरएएफ का पहरा है। एसएसपी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को मोहर्रम पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर निर्देश दिए। ताजिया निकलने वाले मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन थानों से जोड़ा गया है। शहर के अलावा देहात में भी दो दिन विशेष एहतियात का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की पूरी रात मुस्लिम इलाकों में गमे हुसैन का सिलसिला चलता है। देर रात मासूम अली असगर का झूला और बड़ा ताजिया उठाया जाता है। ऐसे में पुराने शहर में हजारों का मजमा सड़क पर होता है। सुरक्षा केमद्देनजर करेली, अटाला, रसूलपुर, चकिया, धूमनगंज, राजरूपपुर, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, नखासकोहना, चौक, जानसेनगंज, बहादुरगंज, अकबरपुर, दरियाबाद आदि इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खुल्दाबाद और कोतवाली पर अतिरिक्त फोर्स मौजूद है। दसवीं पर ताजिया गुजरने वाले मार्गों की कुछ छतों पर पुलिस के कमांडों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें