फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अक्तूबर से खुलेंगे नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल

Wed, 14 Oct 2020 12:08 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। सभी बोर्ड के नवीं से बारहवीं तक के स्कूल 19 अक्तूबर से खुलेंगे। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने इस बाबत मंगलवार को गाइड लाइन जारी कर दी। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से इसकी लिखित सहमति लेनी होगी। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन कक्षाओं को भी प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन


डीएम की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार स्कूल दो पालियों में खोले जाएंगे। पहली पाली में नौवीं एवं दसवीं तथा दूसरी पाली में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। किसी भी कक्षा में एक दिन में 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थी नहीं आएंगे। शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को अगले दिन बुलाया जाएगा।

गाइड लाइन में कहा गया है कि स्कूल खुलने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए। स्कूल परिसर नियमित तौर पर सैनिटाइज किया जाए। यदि किसी विद्यार्थी को बुखार, खांसी आदि आ रही है तो प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया जाए। डीएम ने विद्यार्थियों को कोविड संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें