हाईकोर्ट में नौ अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति, शपथ आज
इलाहाबाद (ब्यूरो)। राष्ट्रपति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौ अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। नवनियुक्त जजोें को शुक्रवार सात जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। नवनियुक्त सभी जज उच्च न्यायिक सेवा कैडर के हैं।
नवनियुक्त जजों हाईकोर्ट के महानिबंधक डीके सिंह, प्रमुख सचिव न्याय रंगनाथ पांडेय भी शामिल हैं। वरिष्ठता क्रम में अखिलेश चंद्र शर्मा, कृष्ण सिंह, राजीव लोचन मेहरोत्रा, महबूब अली, रंगनाथ पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, दिनेश कुमार सिंह, इफाकत अली खान और उमेश चंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। इन सभी को शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। नौ अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 91 हो जाएंगी। जबकि हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 160 है। जिसमें 69 जजों की अभी भी कमी है।