फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबेदार की पत्नी के खाते से ९० हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक की पत्नी के खाते से 90 हजार उड़ाए
विज्ञापन

अलग-अलग खातों में डाली गई रकम, कर्नलगंज में केस
प्रयागराज। बेली स्थित स्टैनली रोड पर रहने वाली सैनिक की पत्नी आरती शुक्ला के खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए गए। अलग-अलग खातों में यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर खाता नंबर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर्नलगंज पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी के पति महेश कुमार शुक्ला सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में बाहर हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका खाता त्रिवेणी रोड स्थित एसबीबाई में है। इस खाते से चार दिसंबर 2021 से आठ जनवरी 2022 तक अलग-अलग बार में 90150 रुपये निकाल लिए गए। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें