लॉक डाउन में चारों ओर पुलिस की चेकिंग के बाद भी चोरों ने साउथ मलाका में देसी शराब के ठेके का ताला तोड़कर 9 पेटी और 24 क्वाटर उड़ा दिए। साउथ मलाका में जहां चोरी हुई है उसके आसपास 8 जगहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। उसके बाद भी चोरों में सनसनीखेज घटना को अंजाम दे डाला। शुक्रवार की सुबह चोरी की सूचना पर ठेकेदार तथा अन्य लोग पहुंच गए। एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आसपास के कुछ लोगों को पकड़ कर ले गई है।
साउथ मलाका सब्जी मंडी के पास गली में देसी शराब का ठेका है। दुकान लॉकडाउन के समय से ही बंद चल रही है। गुरुवार की रात चोरों ने ठेके का ताला तोड़कर अंदर से 9 पेटी शराब और 24 क्वार्टर उड़ा दिए। 9 पेटी शराब ले जाने के लिए कोई न कोई छोटी गाड़ी जरूर रही होगी। या फिर कम से कम 9 लोग इस चोरी में शामिल होंगे। सुबह लोगों ने ठेके का ताला टूटा देखा तो ठेकेदार नगीना सिंह को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। नगीना सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस में आसपास के रहने वाले कुछ आवारा लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया है। उनके घरों में दबिश भी दी गई।
चोरी की इस घटना पर इलाके में काफी चर्चा है। साउथ मलाका और उसके इर्द-गिर्द पुलिस ने 8 जगहों पर बैरिकेडिंग की है। वहां दिन-रात पुलिस तैनात रहती है। ऐसे में चोरों ने जिस तरह इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है उससे पुलिस गश्त और पुलिस सक्रियता की पोल भी खुलती है। बगल में ही चंद्रलोक सिनेमा के पास लॉक डाउन के दौरान ही एक महिला के साथ लूट और एक बुजुर्ग व्यक्ति को चाकू मारने की घटना हुई थी। जिसमें एसएसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज दोनों को हटा दिया था। इसके बाद भी इसी इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया।
डोसा प्लाजा के किचन में आग
प्रयागराज। सिविल लाइंस में स्थित दोसा प्लाजा के किचन में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। रेस्टोरेंट तो बंद चल रहा है लेकिन उसके कुछ कर्मचारी वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दोसा प्लाजा के मालिक दिलीप चौरसिया को दी और फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आज से हजारों का नुकसान हो गया।
एटीएम क्लोनिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। एटीएम क्लोनिंग करने के आरोपी जयप्रकाश गुप्ता निवासी चौहान का पूरा मऊआइमा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सोरांव में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
कीडगंज पुलिस ने जुआ खेलते 9 को गिरफ्तार किया
प्रयागराज। कीडगंज पुलिस ने शुक्रवार को बैहराना की इंद्रपुरी कॉलोनी के बगल से जुआ खेलते राहुल, संजय, सूरज, रोहित, नितिन, विशाल सोनू, सोनू प्रसाद और अनु दास को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ?26 सौ बरामद हुए।