फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त यमुना में डूबा आठवीं का छात्र, मौत

Tue, 11 Jun 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

दारागंज में किला घाट के पास स्नान करते वक्त सोमवार सुबह छठवीं का छात्र आयुष सिंह यमुना में डूब गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिस पर शव उन्हें सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले शिवनारायण सिंह कैंट के नेवादा गंगानगर में रहते हैं। वह रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनका छोटा बेटा आयुष (12) केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट में आठवीं का छात्र था। रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह बड़े भाई अमन (17) के साथ खेलने के लिए परेड मैदान में गया। सुबह छह बजे के करीब दोनों किला घाट पर पहुंचे और नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते वक्त अचानक आयुष का पैर फिसला और वह गहराई में जाकर चीखने लगा। भाई इंद्रजीत ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा और देखते ही देखते आयुष पानी में समा गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर परिजनों के साथ ही दारागंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नदी में गोताखोरों को उतारा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आयुष को बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे लेकर पहले निजी और फिर एसआरएन अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, ऐेसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। वह शव लेकर मूल निवास रायबरेली चले गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें