फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ की दुकानों से किराएदारी के तौर पर जुटाए 86,850 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ की दुकानों से किराएदारी के तौर पर जुटाए 86,850 रुपये
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड सदस्य ने की संपत्तियों की जांच, दिए निर्देश
प्रयागराज। शिया वक्फ बोर्ड की सदस्य डॉ.नूरुस हसन ने प्रयागराज की वक्फ संपत्तियों की जांच के साथ ही आर्थिक स्रोतों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चक स्थित शिया जामा मस्जिद से जुड़े अभिलेखों में दर्ज किराएदारी से जुड़े आंकड़ों और मस्जिद क्षेत्र की वक्फ जमीन पर बनी दुकानों से मिलने वाले किराए का हिसाब भी जाना। जामा मस्जिद के मुतवल्ली मेहंदी रज़ा ने बताया कि दुकानदार बीते तीन से चार वर्षों से किराया नहीं जमा कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर दुकानदार मामूली किराए पर कब्जा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ.नूरुस ने दुकानदारों से मुलाकात की और दुकान के किराए के रूप में तकरीबन 86,850 रुपये जमा कराए। उन्होंने किराया भी निर्धारित किया। उन्होंने वक्फ की संपत्तियों पर काबिज लोगों से जल्द से जल्द किराया जमा कराने का निर्देश भी दिया। इस दौरान शिया जामा मस्जिद के कार्यकारिणी अध्यक्ष करार हुसैन,सदस्य अरशद नक़वी,इतरत नक़वी,अख्तर हुसैन नजफी,हैदर अब्बास नक़वी, हसन नक़वी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें