फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी गणित में 83 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश

Fri, 07 Jul 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी गणित में बृहस्पतिवार को 83 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। शुक्रवार को बीएससी होमसाइंस और बीएससी जीव विज्ञान में दाखिला होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कटऑफ जारी कर दिया गया है। प्रवेश भवन में भीड़ आठ जुलाई से बीए में एडमिशन के साथ शुरू होगा। बीए में आठ, नौ, 10 एवं 11 जुलाई को प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन की ओर से कटऑफ पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


बीएससी गणित में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को ओपेन कैटेगरी में 128 या उससे अधिक, एसी वर्ग में 92 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में 30 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। ओपेन कैटेगरी में सामान्य वर्ग के 32 छात्रों एवं आठ छात्राओं और ओबीसी वर्ग के 32 छात्रों एवं तीन छात्राओं ने प्रवेश लिया। वहीं, एससी वर्ग में 12 छात्रों एवं एक छात्रा और एसटी वर्ग में आठ छात्रों ने दाखिला लिया। शुक्रवार को बीएससी होमसाइंस में दाखिले के लिए ओपेन कैटेगरी में 60 अंक या उससे अधिक, ओबीसी वर्ग में 54 या उससे अधिक, एससी वर्ग में 22 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में शून्य एवं उससे अधिक अंक पाने वालों को सुबह नौ से 11.30 के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं, बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए ओपेन कैटेगरी में 100 या उससे अधिक, एससी वर्ग में 75 या उससे अधिक और एसटी वर्ग में शून्य या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में भी प्र्रवेश के लिए कटऑफ जारी होने लगा है। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए 10, 11 एवं 12 जुलाई का कटऑफ जारी किया गया है। वहीं, बीकॉम में प्रवेश के लिए 10 एवं 11 जुलाई का कटऑफ जारी किया गया है। इसके अलावा सीएमपी में बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए सात जुलाई का कटऑफ जारी किया गया है।
विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज में सात जुलाई को बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्गों में 112 या उससे अधिक अंक पाने वाले और एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों के साथ बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए सभी वर्गों में 100 या उससे अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 12 बजे के बीच महाविद्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज बीए में प्रवेश के लिए 10 जुलाई को 110 या उससे अधिक, 11 जुलाई को 100  या उससे अधिक और 12 जुलाई को 90 या उससे अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को सुबह नौ से 11.30 बजे महाविद्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है।

इन तीनों दिन प्रवेश के लिए एसटी वर्ग की सभी छात्राओं को भी बुलाया गया है। वहीं, बीकॉम में प्रवेश के लिए 10 जुलाई को 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों और 11 जुलाई को एससी वर्ग में 30 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं को बुलाया गया है। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, हाईस्कूल एवं इंटर की मूल और छायाप्रति, टीसी एवं चरित्र प्रमाणपत्र की मूल प्रति, एक जैसी तीन रंगीन फोटो जिस पर प्रवेशार्थी का ना पट्टिका पर अंकित हो, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एससी, एसटी या ओबीसी के प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति, कोटा का लाभ लेने के लिए सभी जरूरी प्रपत्र और आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति लानी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें