फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट, कलक्ट्रेट एवं पुराने शहर से भी जुड़े मेट्रो

Fri, 07 Jul 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद मेट्रो रेल परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के साथ बृहस्पतिवार को एनसीजेडसीसी में शहर के विशिष्ट जनों से सुझाव भी मांगे गए। ताकि अगर मेट्रो के प्रस्तावित रूट पर अगर किसी को कोई आपत्ति है तो उसमें समय रहते संशोधन किया जा सके। इस परिचर्चा में शामिल हुए अधिकांश लोगों ने पुराने शहर से भी मेट्रो को जोड़ने की वकालत की। सुझाव दिया गया कि एयरपोर्ट के साथ कलक्ट्रेट एवं छिवकी रेलवे स्टेशन को भी मेट्रो के प्रस्तावित रूट में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


एडीए वीसी भानुचंद्र गोस्वामी, राईट्स के समूह महाप्रबंधक पीयूष कंसल, उपमहाप्रबंधक तरुण जैन, महाप्रबंधक सिविल राजेश कुमार मैनी, लखनऊ मेट्रो के मुख्य अभियंता रवि जैन की मौजूदगी में तमाम लोगों ने अपने सुझाव दिए। यहां ट्रिपल आईटी के प्रो. महेश तिवारी ने कौशांबी रोड होते हुए राजरूपपुर के रूट को शामिल करने का सुझाव दिया। बम्हरौली एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्याम कार्तिक सिंह ने परियोजना को एयरपोर्ट के आगे कटुहला गांव को शामिल करने तो बिल्डर संजीव अग्रवाल ने सीएमपी कालेज से होते हुए बालसन, लोक सेवा आयोग तक मेट्रो बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के अभियंता एलपी गौतम ने छिवकी स्टेशन तक मेट्रो लाई जाने की बात कही गई। टेंपो यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे ने कहा कि नैनी, झूंसी, फाफामऊ, बम्हरौली के लोगों के साथ बैठकर भी स्थानीय स्तर पर सुझाव लिया जाए। यहां यूपी चैंबर ऑफ कामर्स के सचिव जीएस दरबारी ने चौफटका से जीटी रोड, खुल्दाबाद, इलाहाबाद डिग्री कालेज तथा सिविल लाइंस तक भूमिगत मेट्रो की परियोजना तैयार करने का सुझाव दिया। प्रयाग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मो. कादिर ने मेट्रो के सभी स्टेशनों पर नीचे पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। यहां एडीए वीसी ने आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दारागंज, अलीपीबाग, कलक्ट्रेट, कचहरी को भी मेट्रो से जोड़ा जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें