फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीईटी: प्रवेशपत्र जारी, लोड बढ़ते ही सर्वर ठप
विज्ञापन

0 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 2070 केंद्रों की सूची जारी की
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 का प्रवेश पत्र बुधवार दोपहर बाद जारी कर दिया। प्रवेश पत्र जारी करने के साथ ही परीक्षा नियामक की ओर से अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश के 2070 केंद्रों पर यूपीटीईटी-2018 होगी।
विज्ञापन

परीक्षा 18 नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली में प्राथमिक और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक की परीक्षा होगी। प्रवेशपत्र जारी होने के साथ अभ्यर्थियों के लगातार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से वेबसाइट पर लोड बढ़ गया, जिससे सर्वर ठप पड़ गया। यूपीटीईटी के लिए आवेदन के दौरान ही वेबसाइट में गड़बड़ी के चलते पूरे 10 दिन अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए थे। अब अचानक प्रवेशपत्र जारी होने के बाद भी सर्वर में परेशानी की बात सामने आई है। देर रात तक अभ्यर्थी प्रवेशपत्र के लिए साइबर कैफे और मोबाइल पर जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें