फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए छात्रसंघ के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में बजा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल
विज्ञापन

0 रक्षा अध्ययन के प्रो. आरके उपाध्याय बने चुनाव अधिकारी
0 सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत में चुनाव संभावित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। इविवि प्रशासन ने सोमवार को चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी। इस बार रक्षा अध्ययन के प्रो. आरके उपाध्याय को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुलपति ने उन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए कहा है कि छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तत्काल शुरू कर दें और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर नियत समय पर चुनाव कराएं।
लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप छात्रसंघ चुनाव सितंबर में आयोजित हो जाना चाहिए लेकिन चुनाव से पहले इविवि प्रशासन को काफी तैयारियां करनी होंगी। सबसे पहले वोटर लिस्ट तैयार करनी होगी। वोटर लिस्ट में नवप्रवेशियों को भी शामिल किया जाना है। नव प्रवेशियों की लिस्ट अब तक चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को नहीं मिली है जबकि उनका पहचान पत्र इसी कार्यालय से जारी होना है। हजारों नए छात्र-छात्राओं के पहचान पत्र बनाने और उसे जारी करने की प्रक्रिया लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यह भी देखना होगा कि इविवि प्रशासन जब चुनाव कराना चाहता है, उस दौरान जिला प्रशासन की ओर से फोर्स उपलब्ध कराई जा सकती है या नहीं। चुनाव के आयोजन के लिए अन्य तैयारियां भी करनी होंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत में कराए जा सकते हैं। हालांकि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति से पहले ही इविवि और संघटक कॉलेजों में चुनाव का माहौल बनने लगा है और छात्र नेताओं ने अभी से हॉस्टल और डेलीगेसियों में भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। साथ ही हॉस्टल और इविवि एवं कॉलेजों के बाहर जगह-जगह पोस्टर-बैनर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें