फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस् श्ता शुल्क बढ़ाने के लिए अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यता शुल्क जमा करने का समय बढ़ाने के लिए अर्जी
विज्ञापन

0 हाईकोर्ट बार चुनाव
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में सदस्यता शुल्क जमा करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए तीन जजों की पीठ के समक्ष अर्जी दाखिल की गई है। अर्जी अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने दाखिल की है। उन्होंने बताया कि पूर्णपीठ से अनुरोध किया जाएगा कि वह सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा देें, ताकि अधिवक्ता अपने मताधिकार से वंचित न हों।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूर्णपीठ ने वन बार वन वोट के मामले की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि जिन सदस्यों ने अपना चंदा 31 अगस्त 2017 तक जमा कर दिया है, उन्हीं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। बार के समक्ष वन बार वन वोट का विकल्प दस हजार से अधिक सदस्यों ने जमा किया है। मगर इनमें से वही सदस्य मतदान कर सकेंगे कि जिनका चंदा तय समय में जमा हो चुका है। शेष लोगों को मतदान से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें