फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हवलदार भर्ती में 8071 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ व हवलदार (सीबीआईसी व सीबीएन) परीक्षा-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम जारी किया है। हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए 8071 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसएससी के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों के कारण दो अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है। परीक्षा के बाद की जांच में 727 अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए गए। विभिन्न कारणों से 169 अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय कार्यालयों ने अयोग्य घोषित किया है।
परीक्षा चार से 20 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। एसएससी के अनुसार, परीक्षा के लिए 36,19,834 आवेदन प्राप्त हुए थे जबकि 8,04,633 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि पीईटी व पीएसटी में असफल अभ्यर्थियों को हवलदार के अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि यदि वे एमटीएस पद के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं तो उनकी उम्मीदवारी मान्य रहेगी। हवलदार पद के लिए पीईटी व पीएसटी का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही एसएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें