अधिकाधिक युवाओं व उद्योगों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल ने अप्रेंटिस मेले में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक युवाओं और उद्योगों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मेले के आयोजन की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उद्योगों से फीडबैक प्राप्त कर अधिक उपयोगिता वाले कोर्स को प्राथमिकता दी जाए। जहां जिस ट्रेड की ज्यादा मांग है, वहां उसी ट्रेड में प्रशिक्षण कराया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले को आसानी से रोजगार मिल जाए। बैठक में विशेष सचिव एमएसएमई प्रदीप कुमार के साथ ही सभी जनपदों के उपायुक्त उद्योग ऑनलाइन जुड़े थे।