प्रयागराज में नौ केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
जिले में अग्रसेन इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, क्रास्थवेट इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बाबत सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि संकलन केंद्र से उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूल्यांकन केंद्र तक भेजा जाए। साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर भी सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाए। निर्देशों का कड़ाई अनुपालन किया जाए।