फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान गायब मिलीं 74 कॉपियां, टीम हैरान

विज्ञापन
74 copies found missing during action, team shocked
विज्ञापन
आलोक श्रीवास्तव
विज्ञापन

प्रयागराज। कौशाम्बी में बोर्ड परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली एसटीएफ टीम की कार्रवाई के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि यूडी मेमोरियल कॉलेज में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने वाले 74 परीक्षार्थियों की कॉपियां गायब हैं। अफसरों का मानना है इससे परीक्षा में काफी बड़े पैमाने पर खेल होने की भी आशंका है। फिलहाल जांच की जा रही है।
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद 31 में से 10 कॉपियां असरावल कला गांव स्थित यूडी मेमोरियल कॉलेज की हैं। उधर कॉपियों में छेड़छाड़ की बात पता चलने पर टीम कॉपियों के संबंध में तफ्तीश करने शहर में जीआईसी स्थित संग्रहण केंद्र पहुंची। इस दौरान गिनती कराई गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि नकल गिरोह के सदस्यों के पास से मिलीं 10 कॉपियों के अलावा 74 अन्य कॉपियां गायब हैं। दरअसल पूछताछ में पता चला कि 26 फरवरी को इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत कुल में से 522 परीक्षार्थी उपस्थित थे। हालांकि गिनती के दौरान केवल 448 कॉपियां ही मिलीं जिनमें नकल गिरोह के सदस्यों से बरामद कॉलेज की 10 कॉपियां शामिल थीं। इन 74 कॉपियों के बारे में गिरफ्तार आरोपी भी कुछ नहीं बता सके। ऐसे में परीक्षा में गड़बड़ी का यह खेल और भी बड़े पैमाने पर खेले जाने की आशंका जताई जा रही है। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि इस मामले में भी जांच की जा रही है। उधर डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा का कहना है कि कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। सभी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपियों में भी की गई छेड़छाड़
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कॉपियो में छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि यूडी मेमोरियल इंटर कॉलेज से जीआईसी प्रयागराज स्थित संग्रहण केंद्र में भेजी गई कॉपियों में छेड़छाड़ की गई है। मामले की सूचना दी गई तो वहां डीआईओएस के साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉयड भी पहुंच गई। एसटीएफ की मौजूदगी में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय के कॉपियों का बंडल खोला गया तो 10 कॉपियों में छेड़छाड़ की बात सही पाई गई। दरसअल इनमें पन्नों की धागों से सिलाई की जगह उन्हें स्टेपल किया गया था। जिससे साफ हो गया कि कॉपियों में अलग से पन्ने जोड़ने के लिए यह छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें