फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छह माह में 7.36 लाख यात्रियों ने किया दिल्ली और गोरखपुर वंदे भारत में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रयागराज होकर गुजरने वाली नई दिल्ली और गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 24 से जून 24 की अवधि में जंक्शन होकर दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत एवं प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत में 7.36 लाख यात्रियों ने सफर किया। इसमें सिर्फ 22435/22436 वंदे भारत में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 4.39 लाख रही। खास बात यह है कि वंदे भारत युवाओं को खासी पसंद आ रही है। इसमें सफर करने वाले 26 से 45 वर्ष की उम्र के यात्रियों की संख्या 45 फीसदी के आसपास है।
प्रयागराज जंक्शन से वर्तमान समय कुल तीन जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसमें दो का संचालन वाराणसी से नई दिल्ली एवं एक प्रयागराज से लखनऊ के रास्ते गोरखपुर के लिए चल रही है। दिल्ली के लिए चल रही वंदे भारत में यात्रियों को लोड फैक्टर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश की पहली वंदे भारत का संचालन फरवरी 2019 के दौरान नई दिल्ली से वाराणसी के लिए हुआ था। दिल्ली से प्रयागराज के बीच 22436 वंदे भारत में यात्रियों का कुल लोड 125.83 फीसदी का है।
विज्ञापन

बीते छह माह के दौरान इसमें 2.21 लाख यात्रियों ने सफर किया। इसी तरह दिल्ली जाने वाली 22435 वंदे भारत का पैसेेंजर लोड 123.68 फीसदी बीते छह माह में रहा। इस दौरान इसमें 2.17 लाख यात्रियों ने सफर किया। पिछले वर्ष दिसंबर में नई दिल्ली के लिए शुरू हुई दूसरी वंदे भारत 22415 का पैंसेजर लोड 112.49 फीसदी रहा। इसमें 1.11 लाख यात्री जनवरी से जून 24 तक सफर कर चुके हैं। इसी तरह 22416 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत में 1.06 लाख यात्रियों ने इस अवधि में सफर किया। इसका पैसेंजर ट्रैफिक लोड 108.96 रहा। दिल्ली वंदे भारत के मुकाबले गोरखपुर वंदे भारत का ट्रैफिक लोड अभी कम है। हालांकि, इसका संचालन 12 मार्च को ही प्रयागराज से गोरखपुर के बीच शुरू हुआ है। इस दौरान 22549 गोरखपुर-प्रयागराज में 60941 एवं 22550 प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत में 50602 यात्री 30 जून 24 तक सफर कर चुके हैं।
पिछले वित्तीय वर्ष में देशभर में दो करोड़ से ज्यादा ने किया वंदे भारत में सफर
रेलवे की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से पिछले वित्तीय वर्ष में देशभर में चल रहीं 51 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस से दो करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। 51 जोड़ी वंदे भारत वर्तमान समय प्रयागराज समेत कुल 284 जिलों को कवर कर रही हैं। महाकुंभ मेले के पूर्व प्रयागराज-सहारनपुर और प्रयागराज-आगरा कैंट वंदे भारत का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों को खासी पसंद आ रही है। इसी वजह से इसमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का लोड फैक्टर 100 फीसदी से ज्यादा का है।
-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें