फाफामऊ विधानसभा में एएसडी यानि अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतक मतदाताओं को संख्या को लेकर मंगलवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हीरालाल सैनी ने ग्राम प्रधानों संग बैठक की। उन्होंने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत 72 हजार मतदाता एएसडी समूह में चिह्नित हैं। इनमें से 31 बूथ ऐसे पाए गए है जहां 30 प्रतिशत से अधिक मतदाता एएसडी समूह में चिह्नित किए गए हैं।
उन्होंने बैठक में ग्राम प्रधानों से अपील की है कि 10 -11 दिसंबर को एएसडी लिस्ट मतदान केंद्रों पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। ईआरओ ने बताया कि 30 प्रतिशत से अधिक एएसडी मतदाताओं वाले 31 मतदेय स्थलों एवं बूथों पर बुधवार को खुली बैठक होगी। जहां एएसडी मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए 10 अधिकारी लगाए गए हैं। जो दो पालियों में सुबह 11 बजे व दोपहर एक एक बजेसूची को पढ़कर सुनाएंगे।