फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक सांख्यिकी अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 11 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक सांख्यिकी अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 11 नवंबर को
विज्ञापन

0 कुल 7291 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन, इलाहाबाद में होगी परीक्षा
0 परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम आज से यूपीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से अर्थ एवं संख्या प्रभाग नियोजन संस्थान उत्तर प्रदेश के तहत सहायक सांख्यिकी अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 11 नवंबर को इलाहाबाद के विभिन्न केंद्रों में सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 7291 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना आयोग की वेबसाइट पर पांच अक्तूबर से उपलब्ध रहेगी। ई प्रवेश पत्र जारी किए जाने की सूचना अभ्यर्थियों को बाद में दी जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोग की वेबसाइट पर 15 अक्तूबर तक स्नातकोत्तर के विषय का चयन करने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म जमा करें, जो अभ्यर्थी ये दोनों प्रक्रिया पूरी करेंगे, उन्हें ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा से पूर्व फॉर्म भरकर अभिलेखों के साथ आयोग कार्यालय में प्रेषित नहीं करना है। अभ्यर्थियों से यह भी कहा गया है कि पद की अनिवार्य अर्हता से संबंधित जिस विषय में स्नातकोत्तर हों, उसी विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा दें। प्रश्नपत्र में अनिवार्य पांचों विषय के प्रश्नपत्र रहेंगे, जिसमें सांख्यिकी एवं गणितीय सांख्यिकी विषय के प्रश्नपत्र कॉमन रहेंग। अभ्यर्थी अगर एक से अधिक प्रश्नपत्र हल करते हैं तो उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें