फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कान मंदिर में भागवत महिमा का गुणगाप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे कृष्ण हरे कृष्ण से गूंजा इस्कान मंदिर
विज्ञापन

इलाहाबाद। काशीराज बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा की शुरूआत हुआ। दिल्ली से आई राधिका देवी दासी ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का गुणगान किया। कहा, श्रीमद्भागवत कथा भक्ति को बढ़ाने वाली और मृत्यु भय को दूर करती है। यमुना के तट पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के सुनने एवं कहने का अवसर मिलना सौभाग्य है। जिसने भी सच्चे मन से कथा को श्रवण किया उसे सांसारिक कष्टों से छुटकारा मिला है। हरे कृष्ण हरे कृष्ण के घोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
इसके पहले सुबह प्रभात फेरी निकली। जो अपने निर्धारित रास्ते से होते हुए बलुआघाट पहुंची। यमुना जल एकत्र कर उसी रास्ते से होते हुए मंदिर पहुंची। इस अवसर पर आचार्य दास, वेणु विजय दास, सौम्यदास, चैतन्य नारायण दास, पूर्णकांत दास सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000000000000000000000

द्वादश माधव परिक्रमा आज से
इलाहाबाद। माधव कुल संस्था की ओर से पांच दिवसीय द्वादश माधव परिक्रमा मंगलवार को इस्कॉन मंदिर से आरंभ होगी। जो भगवान त्रिवेणी माधव, भगवान वेणी माधव, असि माधव और भारद्वाज मुनि आश्रम पहुंचेगी। यहां से होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। संस्था के सदस्य तीर्थराज पांडेय के मुताबिक बुधवार को भगवान मनोहर माधव, अनंत माधव और भगवान श्रीबिंदु माधव से होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। बताया, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में सहायता केंद्र भी खोला गया है। स्वामी अशोक ने परिक्रमा के लिए शुभकामना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें