फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित डीईएलएड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन: संशोधित- कुछ तथ्य और जोड़े गए हैं
विज्ञापन

सभी केंद्र
000000000

डीएलएड वाले भी दे सकेंगे टेट 2017
0 हाईकोर्ट ने डीएलएड अभ्यर्थियों को आवेदन स्वीकार करने को कहा
इलाहाबाद। डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजूकेशन(डीएलएड) की डिग्री लेने वाले अभ्यर्थी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा(टेट) 2017 में शामिल हो सकेंगे। हाईकोर्ट ने डीएलएड अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब भी मांगा है कि डीएलएड डिग्री बीटीसी के समक्ष है और एनसीटीई द्वारा निर्धारित योग्यता की श्रेणी में आती है या नहीं। शुभी मिश्रा सहित दर्जनों अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज मिश्र ने दिया है।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता सुधीर कुमार चंद्रौल का कहना था कि याचीगण डीएलएड डिग्री धारक हैं। मगर यूपी टेट 2017 के लिए ऑन लाइन आवेदन में डीएलएड को मान्य डिग्रियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है जिसकी वजह से याचीगण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि डीएलएड बीटीसी के समकक्ष डिग्री है और एनसीटीई से मान्यता भी प्राप्त है। कोर्ट ने अधिवक्ता की दलील को स्वीकार करते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज इलाहाबाद को निर्देश दिया है कि डीएलएड डिग्री धारकों के आवेदन स्वीकार किए जाएं। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से मामले में जवाब भी मांगा है साथ ही कहा है कि डीएलएड अभ्यर्थियों को टेट में शामिल किया जाए मगर उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। याचिका पर अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें