फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोबी का काम शुरू, सीएम आज करेंगे शिलान्यस

Wed, 06 Sep 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के शिलान्यास से पहले ही अर्द्धकुंभ-2019 के मद्देनजर होने वाले कार्यों की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को हो गई। मेला प्रभारी की अगुवाई में हवन-पूजन के साथ तीन रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इन तीन ओवर ब्रिज के साथ अर्द्धकुंभ से जुड़े 34 प्रस्तावों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ के अंतर्गत होने वाले सभी स्थाई निमार्ण कार्य 30 सितंबर 2018 तक पूरे होने हैं। इनमें पहले चरण में 34 प्रस्तावों पर जुलाई में ही काम शुरू होना था लेकिन अलग-अलग वजहों से काम शुरू नहीं हो सका। इनमें सेतु निगम, लोक निर्माण, बिजली आदि विभागों के काम शामिल हैं। किसानों के ऋण मोचन कार्यक्रम में आ रहे मुख्यमंत्री इन कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अंतर्गत शहर में चार रेलवे ओवर ब्रिज बनना है तो तीन का चौड़ीकरण होना है। इनमें से रामबाग, एमएनएनआईटी और बमरौली स्थित बेगम बाजार ओवर ब्रिज का काम मंगलवार को ही शुरू हो गया। मेला प्रभारी राजीव राय ने बताया कि अर्द्धकुंभ के कार्यों की औपचारिक शुरुआत कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें