सवाल- संविधान सभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?
जवाब- परीक्षार्थियों का कहना है कि इस प्रश्न को सिविल जजों की नियुक्ति के लिए उत्तराखंड एवं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूछा गया था, इसमें दोनों आयोगों ने राजेंद्र प्रसाद को सही उत्तर माना था। परीक्षार्थियों ने सबूत के तौर पर परिषदीय विद्यालयों की किताब को साक्ष्य बनाया है। जबकि नियामक का मानना है कि सच्चिदानंद सिन्हा।
सवाल- श्वास रंध्र का प्रयोग श्वास के तौर पर कौन करता है?
जवाब- परीक्षा नियामक इसका उत्तर तिलचट्टा मानते हैं, जबकि परीक्षार्थी कहते हैं कि शार्क तारपीडो जैसी मछलियां श्वास रंध्र का प्रयोग करती हैं। साक्ष्य के तौर परिषदीय विद्यालयों की पुस्तकों के साथ एनसीईआरटी की किताबों को प्रस्तुत किया गया है।
सवाल- भारत में गरीबी निर्धारण का पैमाना क्या है?
जवाब- छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों को आधार बनाते हुए वर्ल्ड बैंक, एशियाई बैंक को सही बताया है।
सवाल- नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे ?
जवाब- परीक्षार्थियों ने परिषदीय विद्यालयों की पुस्तक को आधार बनाकर गोरखनाथ सही उत्तर बताया है, जबकि परीक्षा नियामक का कहना है कि इसका सही उत्तर मत्स्येंद्र नाथ हैं।
सचिव परीक्षा नियामक से नहीं मिल सके परीक्षार्थी, आंदोलन जारी
प्रयागराज। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। परीक्षार्थियों की मांग थी कि सचिव परीक्षा नियामक उनकी बात सुनें। कार्यालय में मौजूद होने के बाद भी सचिव परीक्षार्थियों से मिलने को राजी नहीं हुए। सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि परीक्षार्थी गलत मांग कर रहे हैं, उनके पास पर्चा आउट होने का कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रश्नपत्र सामने आए हैं, वह सभी परीक्षा पूरी होने के बाद के हैं।