फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्तीः आज दोपहर बाद जारी होगा रिजल्ट, जानें कब और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 12 May 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
result
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार को दोपहर बाद जारी कर दिया जाएगा। परंतु परीक्षार्थी परिणाम सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर बुधवार को दोपहर बाद देख सकेंगे। शुक्रवार को अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों को इंतजार है। छह मई को हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सप्ताह भर में भर्ती पूरा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सप्ताह भर के भीतर परिणाम जारी करने की घोषणा करके मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया गया है। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट से ही देख सकेंगे। परीक्षार्थियों को अंतिम उत्तर कुंजी इसी वेबसाइट पर 17 मई तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


69000 सहायक अध्यापक भर्ती का रिजल्ट परीक्षार्थी इन स्टेप्स के साथ चेक कर सकेंगे
स्टेप 1: पहले परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक को क्लिक करना पड़ेगा।
स्टेप 3: परीक्षार्थी यहां मांगी गई जानकारी को सबमिट करनी होगी। 
स्टेप 4: वेबसाइट पर जानकारी सबमिट करने के बाद 
परीक्षार्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आए रिजल्ट का अभ्यर्थी प्रिंट निकाल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें