फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षण विसंगति से छूटे अभ्यर्थियों ने प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव  से की मुलाकात

Fri, 24 Mar 2023 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिषदीय विद्यालयों में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति से छूटे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और दीपक पटेल से मुलाकात की।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात करते 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति से छूटे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और दीपक पटेल से मुलाकात की। आरक्षण विवाद के कारण अटकी नियुक्ति पर प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार अभ्यर्थियों के साथ हैं। मामला कोर्ट में जाने की वजह से लटक गया था। इस पर उचित निर्णय लेकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने इस माममले में शिक्षा मंत्री से फोन पर बात की।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण का घोटाला हुआ, जिसको राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और हाईकोर्ट एवं मुख्यमंत्री ने भी माना है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग की लचर पैरवी के कारण 13 मार्च के फैसले में हाईकोर्ट ने सूची को रद्द करते हुए आरक्षण सही करते हुए दोबारा सूची बनाने का आदेश दिया है। प्रभारी मंत्री से मिलने वालों में लक्ष्मीकान्त, अनु पटेल, अंकुश, चट्टान, राकेश, नवीन, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें