फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्तीः एसटीएफ के रडार पर पहले से था शिक्षक भर्ती परीक्षा गिरोह का सरगना 

Wed, 10 Jun 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर वसूली के मामले की जांच एसटीएफ को मिलने के बाद मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद जगी है। वैसे इस गिरोह का सरगना केएल पटेल एसटीएफ के रडार पर पहले से था। करीब डेढ़ साल पहले साल्वर गिरोह पकड़े जाने के दौरान उसका नाम सामने आया था जिस पर उसे मुकदमे में वांछित भी किया गया था। 
विज्ञापन


69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर रुपये वसूलने वाले गिरोह के 11 सदस्य अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें सरगना पूर्व जिला पंचायत सदस्य व डॉक्टर केएल पटेल भी शामिल है। मामला की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को इसकी जांच एसटीएफ को सौंप दी गई। मामले में भले ही सरगना जेल भेजा जा चुका है लेकिन एसटीएफ उससे अच्छी तरह से वाकिफ है।

वह डेढ़ साल पहले ही एसटीएफ के रडार पर आ गया था जब रेलवे परीक्षाओं के दौरान पिछले साल फरवरी में सॉल्वर गिरोह पकड़ा गया था। शिवकुटी क्षे़त्र से गिरफ्तार सॉल्वर गिरोह के पांच सदस्यों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने का काम करते हैं। यह भी बताया था कि केएल पटेल समेत सात अन्य लोग हैं जो उन्हें अभ्यर्थी उपलब्ध कराते हैं।

 

जिसके बाद एसटीएफ के एसआई मनोज सिंह की जिस तहरीर पर शिवकुटी थाने में सॉल्वर गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, उसमें केएल पटेल का भी नाम था। वह तभी से एसटीएफ के रडार पर आ गया था। माना जा रहा है कि मामले की जांच मिलने के बाद अब शिक्षक भर्ती के साथ ही एसटीएफ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उसकी संलिप्तिता की जांच करेगी।

 

एक और खास बात यह है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के सदस्य के तौर पर जेल भेजे गए संतोष बिंद निवासी प्रतापगढ़ का नाम भी एसटीएफ की ओर से फरवरी में सॉल्वर गिरोह पकड़े जाने के दौरान आ चुका है और उसकी भी जानकारी मामले की विवेचना कर रही शिवकुटी पुलिस को एसटीएफ टीम ने दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 फरवरी को पिछले साल पकड़ा गया था सॉल्वर गिरोह
5 सदस्य शिवकुटी से एसटीएफ ने पकड़े थे
7 मददगारों के नाम सामने आए थे जिनमें केएल पटेल, संतोष बिंद भी थे शामिल
69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले में दोनों हाल ही में भेजे गए हैं जेल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें