फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 25 को आएंगे केशव, अमित शाह के साथ् ा पार्टी नेताओं से होगी मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 25 को आएंगे केशव, अमित शाह के साथ भी होगी गुफ्तगू
विज्ञापन

0 न्यूरो सर्जरी के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंच रहे हैं डिप्टी सीएम
0 पहले 20 को था आने का कार्यक्रम, शाह के चलते अब 25 को आने की तैयारी
इलाहाबाद। न्यूरो सर्जरी करवाने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 25 जुलाई को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां उनके अभी तीन दिन रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान 27 जुलाई को वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मौजगिरि आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। अमित शाह के साथ उनकी एक अलग से बैठक किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

केशव मौर्य पिछले दो माह से इलाहाबाद नहीं आए हैं। यहां उनके आगमन को लेकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपाइयों की ओर से पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड से सर्किट हाउस तक तमाम स्थानों पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा जा रहा है। पहले उनके 20 जुलाई को आने का कार्यक्रम था, लेकिन इलाहाबाद में अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम पांच दिनों के लिए टाल दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने मुताबिक डिप्टी सीएम के 25 जुलाई को आने की सूचना है। हालांकि अभी सरकार की ओर से उनका प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है। वे इलाज के बाद इलाहाबाद आ रहे हैं। इस वजह से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के भी आने की चर्चा है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण अग्रवाल ने बताया कि केशव मौर्य के स्वागत की इस बार विशेष व्यवस्था की जा रही है। 27 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें