फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ मलाका के कई घरों में घुसा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ मलाका के कई घरों में घुसा सीवर का पानी
विज्ञापन

आए दिन सीवर लाइन के चोक होने से बढ़ती जा रही है समस्या
मस्जिद के पास कई घरों में घुसा पानी, अरविंद प्रेस के पीछे गली में भी समस्या

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
साउथ मलाका के कई घरों में शनिवार को सीवर का पानी घुस गया। यहां अचानक घरों में पानी घुसने से तमाम लोग भी सकते में आ गए। इसकी सूचना जलकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे जलकल विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह से सीवर लाइन की सफाई की। इसके बाद ही लोगों के घरों में भरा सीवर का पानी निकल सका। इस वजह से बदबू के मारे लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

साउथ मलाका मस्जिद के पास आए दिन सीवर लाइन चोक हो जाने की शिकायत लोग करते रहे हैं। शनिवार को सीवर लाइन इस कदर चोक हुई कि पूर्व पार्षद शैला बेगम समेत तकरीबन दो दर्जन घरों में सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस गया। स्थानीय समाजसेवी असमत कमाल ने इसकी सूचना जलकल विभाग को दी। काफी देर के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीवर लाइन की सफाई की। तब कहीं जाकर घरों में भरा सीवर का पानी वहां से निकल सका। असमत कमाल का कहना है कि पहले हर माह सीवर लाइन की सफाई होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। मोहल्ले की सीवर लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। उधर अरविंद प्रेस के पीछे वाली गली में भी सीवर चोक होने की समस्या कई दिनों से बरकरार है। पिछले माह हुई बारिश के बाद तमाम लोगों के घरों में वहां सीवर का पानी घुस गया था। स्थानीय निवासी एवं भाजपा नेता रितेश मिश्र उर्फ आशु पंडित के मुताबिक यहां मशीन से सीवर लाइन की सफाई करवाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें