फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तासर ने जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र: वाराणसी के लिए खास
विज्ञापन

000000000000000000000000000000

मुख्तार ने जताया जान
का खतरा, मांगी सुरक्षा
0 बोला, मुन्ना बजरंगी की तरह मेरी भी कराई जा सकती है हत्या
0 रेल मंत्री मनोज सिन्हा और बृजेश सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए में अर्जी देकर सुरक्षा की मांग की है। मुख्तार ने मुकदमों की तारीख पर न्यायालय में पेशी से भी छूट मांगी है। अर्जी पर सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट ने प्रदेश सरकार को मुख्तार की समुचित सुरक्षा का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने हाजिरी से छूट देने की मांग स्वीकार नहीं है। मुख्तार के प्रार्थनापत्र पर स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने सुनवाई की।
विज्ञापन

कोर्ट का कहना है कि मुख्तार के खिलाफ लंबित मामलों में सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट से शीघ्र निस्तारण का आदेश है। ऐसी स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर उनको तलब किया जाएगा। प्रार्थनापत्र में मुख्तार ने रेल मंत्री मनोज सिन्हा और एमएलसी बृजेश सिंह के अलावा एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं। आशंका जताई है कि मुन्ना बजरंगी की तरह ही साजिश रचकर उनकी हत्या की जा सकती है। मुख्तार का कहना है कि उनके भाई अफजाल अंसारी को सपा-बसपा गठबंधन से गाजीपुर से लोकसभा टिकट दिया गया है। पूर्व में अफजाल रेलमंत्री मनोज सिन्हा को हरा चुके हैं, इसलिए इस बार भी उनको हार का डर सता रहा है। इसलिए हत्या कराई जा सकती है। मुख्तार ने उन सभी थाना प्रभारियों को भी पत्र भेजकर जान का खतरा जताया है, जहां उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट ने थाना प्रभारियों से इस संबंध में आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें