फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला में दरोगा ने रोकी सीजेएम की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने रोकी सीजेएम की गाड़ी, बदसलूकी
विज्ञापन

0 माघी पूर्णिमा पर कुंभ मेला क्षेत्र स्थित न्यायालय जा रहे थे सीजेएम
0 दरोगा कोर्ट में तलब, लिखित स्पष्टीकरण मांगा, अगली सुनवाई 26 को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात एक दरोगा ने माघी पूर्णिमा के दिन इलाहाबाद के सीजेएम मिथिलेश कुमार तिवारी का सरकारी वाहन रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी भी की। इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीजेएम ने दरोगा को तलब कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीजेएम मिथिलेश तिवारी 19 फरवरी को सुबह करीब 9:30 बजे मेला क्षेत्र में स्थित न्यायालय जा रहे थे। जीटी जवाहर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा राजेंद्र प्रसाद ने उनका सरकारी वाहन रोक लिया। जब सीजेएम ने बताया कि वह इलाहाबाद और कुं भ मेला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं और पुलिस अधिकारियों के अनुरोध पर ही मेला स्थित न्यायालय में जा रहे हैं तब दरोगा ने उनसे बदसलूकी व अपमानजनक लहजे में अपना वाहन बाहर पार्किंग में खड़ाकर पैदल अंदर जाने के लिए कहा। सीजेएम ने दरोगा से कहा कि जब अभी-अभी पुलिस की 100 डायल गाड़ी को भीतर जाने दिया तो उनको वाहन क्यों रोका जा रहा है। इस पर दरोगा का कहना था कि ‘मैंने बहुत सीजेएम और जज देखे हैं। चुपचाप पैदल उतर कर जाओ’। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से बात कराने पर सीजेएम भीतर जा सके। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीजेएम ने दरोगा राजेंद्र प्रसाद को बुधवार को न्यायालय में तलब कर लिया। आदेश पर राजेंद्र प्रसाद कोर्ट में उपस्थित हुए। अदालत ने उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें