फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 कर्मचारियों को रेलवे से निष्कासन का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
22 कर्मचारियों को रेलवे से निष्कासित करने का नोटिस
विज्ञापन

0 लंबे समय से ड्यूटी से चल रहे हैं गैरहाजिर, प्रयाग जंक्शन के भी हैं आठ कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
ड्यूटी से गायब रहना रेलवे के 22 कर्मचारियों को महंगा पड़ सकता है। लंबे समय से ड्यूटी से गायब ग्रुुप डी के विभिन्न पदों पर कार्य करने वाले 22 रेलकर्मियों को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि अगर सात दिन के अंदर वे मौजूद न हुए तो उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है उसमें प्रयाग जंक्शन के आठ एवं ऊंचाहार और चिलबिला के सात-सात रेलकर्मियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर राकेश कुमार सैनी द्वारा प्रयाग जंक्शन के ट्रैकमैन किशन चंद्र, मिथलेश कुमार, आशुतोष कुमार, मयंक भारद्वाज, उत्तम सिंह, रवि रंजन कुमार, आदित्य कुमार, आशीष शुक्ला, चिलबिला प्रतापगढ़ के ट्रैकमैन अवनीश कुमार सिंह, संजीव कुमार, राकेश सिंह, अविनाश गिरी, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार वर्मा एवं ऊंचाहार के गेटमैन विवेकानंद साहू, ट्रैकमैन मिथलेश पासवान, राममनीष कुमार, श्याम बाबू कुमार, ऋषि कुमार, कल्लू सिंह, अभिनंदन कुमार के नाम शामिल है। संबंधित कर्मचारियों से सप्ताह भर में उपस्थित होने को कहा गया है। उपस्थित न होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों का निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। पिछले माह भी उत्तर रेलवे ने ऐसे ही एक प्रकरण में 16 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें