फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को हॉस्टल छोड़कर जाने के लिए धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को हॉस्टल छोड़कर जाने के लिए धमकाया
विज्ञापन

एसएसएल, डायमंड जुबली के कई कमरों पर अवैध कब्जा
चीफ प्रॉक्टर ने अधीक्षकों को लिखा पत्र, कार्रवाई को कहा

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हॉस्टल वॉश आउट के बाद नए सिरे से आवंटन के बावजूद इविवि के हॉस्टल अवैध कब्जे से मुक्त नहीं हो सके हैं। अराजक तत्वों ने हॉस्टलों के कमरों पर कब्जा कर लिया है और जिन छात्रों को कमरे आवंटित हुए हैं, उन्हें हॉस्टल छोड़कर जाने के लिए धमकाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर ने सर सुंदर लाल (एसएसएल) छात्रावास और डायमंड जुबली छात्रावास के अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई के लिए कहा है।
एसएसएल हॉस्टल और डायमंड जुबली हॉस्टल के कई छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है कि हॉस्टल के कमरों में कुछ दबंग लोग अवैध रूप से छात्रों के स्थान पर रह रहे हैं। अराजक तत्वों की ओर से छात्रों पर हॉस्टल छोड़कर भाग जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में दोनों हॉस्टल के छात्रों में भय व्याप्त है और शांतिपूर्वक अध्ययन करने में बाधा आ रही है। मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामवेसक दुबे ने दोनों हॉस्टलों के अधीक्षकों को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है। अधीक्षकों से कहा है कि शिकायत का सत्यापन कर लें और इसका समाधान अपने स्तर पर करने का प्रयास करें। अगर कोई कठिनाई आती है तो तत्काल चीफ प्रॉक्टर को सूचित करें।
विज्ञापन

00
बिजली के विवाद में फंसे हॉस्टल
ट्रस्ट के हॉस्टलों की हालत बदतर नहीं हुई है। जैन हॉस्टल का संचालन करने वाले ट्रस्ट ने अब तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है और बिजली विभाग ने बकाए पर जैन हॉस्टल की बिजली काट दी है। ऐसे में इविवि प्रशासन ने हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की है। वहीं, केपी ट्रस्ट के हॉस्टल केपीयूसी में बिजली कनेक्शन पर विवाद की स्थिति बनी हुई है। केपी ट्रस्ट की ओर से बिजली का बिल जमा कराए जाने के बाद हॉस्टल का कनेक्शन कटवा दिया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि हॉस्टल फीस में बिजली बिल का शुल्क भी शामिल है। फीस इलाहाबाद विश्वविद्यालय लेता है, सो बिल भी वही जमा करे। फिलहाल अस्थायी रूप से कनेक्शन जोड़कर काम चलाया जा रहा है।
00
केपीयूसी के लिए छात्रों की सूची जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए, बीएसएसी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों की सूची केपीयूसी हॉस्टल में प्रवेश के लिए डीएसडब्ल्यू कार्यालय ने हॉस्टल कार्यालय को भेज दी है। हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. हौसिला सिंह के अनुसार सूची में जिन छात्रों का नाम है, वे अविलंब प्रवेश लें, वरना प्रवेश न लेने की स्थिति में दूसरी सूची मांग ली जाएगी।
विज्ञापन

00
हिंदू हॉस्टल में 20 से मिलेगा कब्जा
हिंदू हॉस्टल आवंटन के लिए जिन छात्रों ने दस्तावेज, डीडी आदि छात्रावास कार्यालय में जमा किए थे, उनकी कक्ष आवंटन की पहली सूची जारी कर दी गई है। हॉस्टल अधीक्षक के अनुसार छात्र हॉस्टल के सूचना पट्ट से अपने आवंटित कक्ष की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और 20 नवंबर को अपराह्न दो बजे से कमरे पर कब्जा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें