फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्काउट्स कब बुलबुल उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब बुलबुल उत्सव में दिखी राज्यों की संस्कृति
विज्ञापन

0 प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र में पांच दिवसीय उत्सव का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तहत उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय के मार्गदर्शन में प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे पांच दिवसीय कब बुलबुल उत्सव का समापन बुधवार को हुआ। इसमें 59 कब तथा बुलबुल एवं 12 कब मास्टर-फ्लाक लीडर्स ने हिस्सा लिया।
उत्सव के दौरान जंगल डांस, तारा स्टोरी, एक्शन सांग, मेकिंग थिंग्स, चित्रोत्सव, विलेज फेयर, कब ग्रीटिंग, बुलबुल घेरा गीत, बुलबुल ट्री, सिंग सॉग, लोकनृत्य, राज्यों की प्रदर्शनी एवं मिनी ओलंपिक प्रतियोगिताएं हुईं। विलेज फेयर एवं ग्रामीण मेला के तहत प्रतिभागियों ने अपने राज्यों की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। उद्घाटन प्रादेशिक स्काउट आयुक्त महेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेंद्र यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन लीडर ऑफ द कोर्स शिवांगी सक्सेना ने किया। उत्सव में प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेंद्र सिंह हंसपाल, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड कामिनी शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्टॉफ के रूप में उत्तराखंड के प्रशिक्षक हिमांशु पांडे, हरियाणा की संतोष दइया, उत्तर प्रदेश की रीत राठौर, प्रशिक्षण केंद्र के सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त सुरेश प्रसाद तिवारी, यूनिट लीडर्स बलबीर सिंह, बभूती प्रसाद, आशा देवी, रमेश वर्मा, दीपा पांडे, देवाशीष मुखर्जी, रोहित शर्मा, संतराम मौर्य, रीना सहाय, श्यामबाबू, सुरेश कुमार, सोमेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ रेंजर लीडर उषा कुशवाहा आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें