फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी में अतिथि प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी में अतिथि प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू कल से
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में होगा साक्षात्कार

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 29 एवं 30 अगस्त को होगा। एडीसी के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार विभिन्न विषयों के लिए अतिथि प्रवक्ताओं के लिए साक्षात्कार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में होगा। विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट ‘www.adc-au.in’ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को प्राचीन इतिहास, वाणिज्य, प्रतिरक्षा एवं स्त्रातिजिक अध्ययन, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल हिंदी एवं विधि विषयों में अतिथि प्रवक्ता की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार होगा। वहीं, 30 अगस्त को गणित, मध्यकालीन इतिहास, सांख्यिकी, संगीत सितार एवं गायन, चित्रकला, दर्शनशास्त्र, भौतिक विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत एवं उर्दू विषयों में अतिथि प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू होगा। सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के वक्त समस्त मूल प्रमाणपत्रों और मूल प्रकाशित ग्रंथ एवं शोध पत्र के साथ उपस्थित होने को का गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें