छात्रावास में अवैध कब्जे की शिकायत काफी समय से है। इसकी वजह से अराजकता की भी शिकायत है। हॉस्टल को अवैध कब्जेदारों से खाली कराने के लिए एसडीएम सदर, सीओ तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की कमेटी बनाई गई है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सलोरी स्थित आंबेडकर छात्रावास में 50 लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा जमा रखा है। इनमें से एक छात्र खुद को भाजपा एमएलसी का रिश्तेदार बताता है। हॉस्टल को अवैध से मुक्त कराने के लिए बुधवार को पुलिस पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब बृहस्पतिवार या शनिवार को कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
छात्रावास में अवैध कब्जे की शिकायत काफी समय से है। इसकी वजह से अराजकता की भी शिकायत है। हॉस्टल को अवैध कब्जेदारों से खाली कराने के लिए एसडीएम सदर, सीओ तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की कमेटी बनाई गई है। विभाग की ओर से 50 अवैध कब्जेदारों की सूची उपलब्ध कराए जाने के बाद बुधवार को कार्रवाई की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में पुलिस हॉस्टल पहुंची लेकिन कार्रवाई पूछताछ और चेतावनी तक ही सीमित रही।
चूंकि , एक अवैध कब्जेदार एमएलसी का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है इसी दबाव में पुलिस बिना कार्रवाई के वापस हो गई। हालांकि, एक-दो दिनों में अवैध कब्जेदारों को बाहर किए जाने की बात कही जा रही है।