फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुरुष अध्यापकों की पांच और महिलाओं की दो वर्षों की सेवा पूरी होने पर होगा स्थानांतरण

Sat, 19 Dec 2020 01:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन से पहले सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि आवेदन में पुरुष अध्यापकों में पांच वर्ष की सेवा एवं महिला अध्यापकों में दो वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को स्थानांतरण का लाभ दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि शिक्षिकाएं जो विवाह के पूर्व स्थानांतरण का लाभ ले चुकी हैं, दोबारा स्थानांतरण का लाभ ले सकेंगी। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी 18 से 21 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कहा गया है कि आवेदन के बाद 22 से 24 दिसंबर के बीच जनपद स्तर पर काउंसलिंग एवं ऑनलाइन सत्यापन होगा। 26 दिसंबर को बीएसए की ओर से काउंसलिंग के बाद डाटा लॉक किया जाएगा। 
विज्ञापन


एनआईसी की ओर से अर्ह आवेदन पत्रों के आधार पर 26 दिसंबर को सूची तैयार की जाएगी। 29 दिसंबर को एनआईसी की ओर से तैयार सूची का परीक्षण होगा। 30 दिसंबर को स्थानांतरण की सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें