फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर विंध्याचल के लिए हर रोज 50 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र पर विंध्याचल के लिए हर रोज 50 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

0 छह से 13 अप्रैल के मध्य होगा जीरो रोड बस स्टेशन से संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चैत्र नवरात्र पर रोडवेज ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत दी है। रोडवेज ने नवरात्र के दौरान नियमित रूप से प्रयागराज से विंध्याचल के लिए 50 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन छह अप्रैल से 13 अप्रैल तक होगा।
विज्ञापन

रोडवेज ने 50 बसों के अतिरिक्त संचालन के साथ ही 25 बसें रिजर्व रखने का भी एलान किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक मेला अवधि में कुल 175 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। इसमें मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर 60, मिर्जापुर-आजमगढ़ मार्ग पर 25, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर 50, मिर्जापुर-घोरावल मार्ग पर पांच, मिर्जापुर-राबर्ट्सगंज मार्ग पर 30 एवं मिर्जापुर-हनुमना मार्ग पर कुल पांच अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए विंध्याचल में अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जा रहे हैं। प्रयागराज से सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक बसें संचालित होंगी। बसों का संचालन जीरोरोड बस स्टेशन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें